3 नवंबर 2014 - 12:29
सेना हलब को आतंकवादियों से आज़ाद कराने के लिए पूरी तरह तैयार।

हलब में आतंकवादियों के हौसले पस्त हो गए हैं और सीरियाई सेना का मुकाबला करने के बजाए अब वह भागने की राह तलाश रहे हैं।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार हलब में आतंकवादियों के हौसले पस्त हो गए हैं और सीरियाई सेना का मुकाबला करने के बजाए अब वह भागने की राह तलाश रहे हैं।
सीरियाई सेना ने हलब को दो भागों को पूर्वी और पश्चिमी भागों में विभाजित करके रूकावटें खड़ी करदी हैं और आतंकवादियों को बाकी बचे क्षेत्रों से निकालने के लिए खुद को तैयार कर लिया है।
सेना ने पूर्वी क्षेत्र और उसकी पहाड़ियों का पूरी तरह अपने घेरे में ले लिया है और अब हलब शहर के उन क्षेत्रों को भी आतंकवादियों के क़ब्जे से मुक्त कराने के लिए किसी भी समय सेना का अभियान शुरू हो सकता है।